फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप से सूखने लगीं मक्का व धान की फसलें

विज्ञापन
गंजमुरादाबाद में पंपसेट से फसल की सिंचाई करता किसान। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बारिश की एक बूंद तक नहीं गिरी है। तेज धूप से धान व मक्का की फ सलें सूखने लगी हैं। किसान भादों के महीने में पंपसेट से अपनी फ सलों की सिंचाई करने को विवश हो गए हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से क्षेत्र में पुरवा हवा चल रही है। जिससे आसमान पर काले बादल तो दिखाई देते हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है। जिससे किसान मायूस है। कई दिनों से बारिश न होने और तेज धूप निकलने के कारण किसानों द्वारा बोई गई मक्का, धान, मूंगफ ली, उड़द आदि फ सलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। किसान अपनी फ सलों को बचाने के लिए पंपसेट से सिंचाई करने को विवश हो गए हैं।
क्षेत्र के रामकेशन, भूरा, श्याम कुमार, रामऔतार, सीताराम, कन्हैया लाल व सोबरन आदि किसानों ने बताया कि पुरवाई चलने से आसमान पर काले बादल तो दिखाई देंगे लेकिन वह बिना बरसे ही चले जाएंगे। सुबह होते ही तेज धूप निकलने से फ सलें सूख रही हैं। मजबूरी में वह अपनी फ सलों की सिंचाई पंपसेट से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें