फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघी पूर्णिमा पर भक्तों ने लगाई डुबकी

Wed, 04 Feb 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
परियर/शुक्लागंज। माघी पूर्णिमा पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी। चहुंओर हर हर गंगे के उद्घोष होत रहे।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने जिले के परियर व बक्सर और गंगाघाट में गंगा स्नान कर पुण्य कमाया। स्नान भोरपहर 4 बजे से शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा। वहीं, गंगातट पर लगे मेले में बच्चों और महिलाओं ने खरीददारी की। घाट पर आज के दिन मुंडन संस्कार कार्यक्रम भी सम्पन्न हुए।

मंगलवार को परियर क्षेत्र के सभी घाटों पर माघी पूर्णिमा पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। सभी गंगा तट हर-हर गंगे के जयघोष से गुंजायमान हो गए। गंगा स्नान करने के बाद सभी श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे बने प्राचीन मंदिर बाबा बलखंडेश्वर, बाल्मीकि आश्रम, जानकी कुंड, जंगलेश्वर आदि मंदिरों में पूजा अर्चना की और फिर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन


शुक्लागंज संवाददाता के अनुसार, नगर के आनंद घाट, रामविशुन घाट, मिश्रा घाट, कच्चा घाट, चंदन घाट आदि पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। लोगों ने गंगा स्नान करने के बाद सूर्य को अर्घ्य देकर विधिविधान से भगवान सत्यनारायण की कथा सुनकर पूजन पाठ कर ईश्वर से परिवार की सलामती की कामना की।

पर्व के चलते श्रद्धालुओं ने चावल, दाल, गुड़ आदि का दान-पुण्य भी किया। इस दौरान कच्चा घाट रेलवे पुल के नीचे छोटे मेले में लगी दुकानों में महिलाओं और बच्चों ने गृहस्थी और साज सज्जा का सामान खरीदा।
विज्ञापन


माघी पूर्णिमा के अवसर पर नगर के आनंद घाट पर अमित अवस्थी, सिद्धांत अवस्थी ने तहरी बांटी। इसी तरह से राजधानी मार्ग, पोनीरोड, आदर्श नगर, कंचन नगर में भी जगह-जगह लोगों ने खिचड़ी बांटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें