फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की महिला रेलवे ट्रैक किनारे मृत मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ से लापता महिला उन्नाव में रेलवे ट्रैक किनारे घायल मिलीं। लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में ईदगाह कालोनी के पास शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे एक महिला डाउन ट्रैक (कानपुर से लखनऊ रूट) के किनारे घायल हालत में मिली। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मृतका के मोबाइल फोन व पहचान पत्र के आधार पर कोतवाली पुलिस ने पति डा. सचिन खरे व बहन से बात की तो मृतका की पहचान, लखनऊ के थाना बाजार खाला के ऐशबाग तिलकनगर निवासी रैना श्रीवास्तव (32) पत्नी डॉ. सचिन खरे के रूप में हुई। सूचना पर रात करीब दस बजे जिला अस्पताल पहुंचे पति सचिन बताया कि पत्नी रैना शुक्रवार दोपहर बिना बताए घर से चली गई थीं। पति सचिन के अनुसार वह लखनऊ के ही एक स्कूल में टीचर है। दोपहर बाद करीब 3 बजे वह स्कूल से घर पहुंचे तो दरवाजा बाहर से बंद था। भीतर दो साल का बेटा दर्श सो रहा था।
विज्ञापन

इसपर पत्नी रैना को फोन किया तो उन्होंने बताया कि अब मुझे खोज नहीं पाओगे। तुम कल ही मेरे तक पहुंच पाओगे। इसके बाद फोन बंद हो गया। कुछ देर बाद फिर मिलाया तो बताया कि वह नैमीशारण्य जा रही हैं। लेकिन खोज नहीं पाओगे। पत्नी के बर्ताव पर चिंता हुई तो ऐशबाग चौकी इंचार्ज राकेश चौरसिया को मिलकर जानकारी दी। चौकी इंचार्ज ने फोन नंबर लेकर लोकेशन आदि की जानकारी की और तलाश शुरू की। तभी उन्नाव कोतवाली पुलिस ने सूचना दी। इसके बाद वह ऐशबाग चौकी प्रभारी राकेश चौरसिया के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें