फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: थाना समाधान दिवस में राजस्व शिकायतों की भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। कोतवाली प्रभारी ज्ञानेद्र सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

समाधान दिवस में विधायक श्रीकांत कटियार ने भी पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में अधिकतर राजस्व विभाग के मामले पहुंचे।
ग्राम महमदाबाद निवासी राधा ने बताया कि उसने अपने खेत पर एक तीतर पक्षी का जोड़ा पाला था। आरोप लगाया कि ग्राम अकबरपुर निवासी दो व्यक्तियों ने दोनों तीतर मारकर खा लिए। जब महिला ने विरोध किया तो वे दोनों गाली-गलौज करने लगे। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने वन दारोगा पप्पू को फोन कर मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में ग्राम रसूलपुर मझिगवां निवासी महावीर, ग्राम रबड़ी निवासी रामसागर, ग्राम लतीफपुर निवासी कृष्णा देवी ने अपनी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की है। समाधान दिवस में आए कुल 18 प्रार्थनापत्रों में से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष संबंधित अधिकारियों को सौंप दिए गए। वहीं, बिहार थाना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस अपराध निरीक्षक विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन

ग्राम दुबाई की गंगा दुलारी ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि देवरों ने पारिवारिक अचल संपत्ति के लिए शुक्रवार को उसे मारा पीटा तथा फसल जलाकर नष्ट करने की धमकी दी।
विज्ञापन

शिकायत करने थाने आई तो आरोपियों ने उसकी कटी हुई धान की फसल व पराली में आग लगा दी। इसके अलावा कुल 10 प्रार्थनापत्र आए। मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस टीम गठित कर मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए गए। सभी मामले राजस्व से संबंधित रहे। इस मौके पर चौकी प्रभारी पाटन अरुण कुमार, दरोगा संतोष कुमार के साथ लेखपाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें