फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाऑफर में मची ‘लूट’, डेढ़ करोड़ की बाइकें बिकीं

Sat, 01 Apr 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
विज्ञापन
विशाल मोटर्स में आफर के बाद बाइक व स्कूटी खरीदने को लगी भीड़। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
बीएस-3 इंजन वाली बाइकों का रजिस्ट्रेशन एक अप्रैल से बंद होने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद डिस्ट्रीब्यूटर्स ने स्टाक को हटाने के लिए भारी छूट की पेशकश कर दी। बाइक व स्कूटी पर 5 से 12 हजार की छूट होने के आखिरी दिन शोरूम में मारामारी रही। ऑफर में बाइक  खरीदारों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि दोपहर होने तक शहर के सभी शोरूम में नो-स्टाक की नोटिस चस्पा हो गई। बाइक का स्टाक न होने से शोरूम कर्मचारियों व खरीददारों में बहस भी खूब हुईं। डिस्ट्रीब्यूटर्स के आंकड़ों के मुताबिक, करीब डेढ़ करोड़ की 300 बाइकें बिकीं हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को बीएस-3 बाइक व स्कूटी पर भारी छूट का ऑफर कुछ घंटे होने के चलते शहर के बाइक शोरूम में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ हो गई। भीड़ का आलम यह रहा कि शोरूम का शटर खोलने के बाद कर्मचारियों को भीड़ नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आवास विकास के विशाल मोटर्स में करीब 110 बाइक व स्कूटी का स्टाक डंप था। स्टाक को सेल करने के लिए शोरूम मालिक विशाल सिंह ने बाइक पर सात हजार तो स्कूटी पर 12 हजार का ऑफर शुक्रवार शाम तक घोषित किया था। जिसके चलते सुबह से ही शोरूम पर सैक ड़ों की भीड़ कतारबद्ध हो चुकी थी।

दोपहर के 12 बजे तक स्टाक निल हो चुका था। उम्मीद के साथ आफर का लाभ उठाने के लिए दूर-दराज से आए कई ग्राहकों को निराशा ही हाथ लगी। इस दौरान कुछ की शोरूम कर्मियों से कहासुनी भी हुई। मोती नगर के कृष्णा मोटर्स में करीब 28 बाइकें थीं जो कुछ ही घंटे में बिक गईं। शोरूम मालिक राजेश यादव ने बताया कि 5 से 10 हजार की छूट देकर पुराना स्टाक खत्म किया है। जबकि बाइक खरीदारों की भीड़ शाम तक बनी रही। अकरमपुर के स्वास्तिक मोटर्स में भी बाइक खरीदारों की खूब भीड़ उमड़ी थी। एजेंसी मालिक वैभव मिश्र ने बताया कि 11 बजे तक सभी 34 बाइकों की बिक्री हो चुकी थी। ओम मोटर्स में तीन बाइकें थी जो कुछ ही मिनट में बिक गई। आफर का लाभ उठाने के लिए शाम करीब 4 बजे तक शोरूम भीड़ से पटा रहा।
विज्ञापन

 
धनतेरस में बिके थे करीब एक करोड़ के दोपहिया वाहन
धनतेरस किसी भी नई वस्तु की खरीदारी के लिए हिंदू समाज में काफी शुभ माना जाता है। 28 अक्टूबर 2016 को धनतेरस के दिन करीब पौने दो सौ बाइकों की बिक्री जिले में हुईं थी। इस तरह करीब एक करोड़ का व्यवसाय एक दिन में हुआ था। जबकि बीएस-3 वाहनों का रजिस्ट्रेशन बैन होने से गुरुवार व शुक्रवार के बीच करीब तीन सौ दोपहिया वाहनों की ताबड़तोड़ बिक्री हो गई। करीब डेढ़ करोड़ का व्यवसाय हुआ है।

शोरूम मालिकों को लाखों का लगा झटका
सुप्रीम कोर्ट के सख्त फैसले से आटो मोबाइल कंपनियों को तगड़ा झटका लगा है। कंपनियों के  डिस्ट्रीब्यूटर्स को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सुप्रीमकोर्ट की पाबंदी के बाद बीच आटोमोबाइल कंपनियों ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को दिए गए बीएस-3 वाहनों का स्टाक वापस लेने से इंकार कर दिया। जिससे डिस्ट्रीब्यूटर्स लाखों के नुकसान का आंकलन लगा सकते में आ गए। डिस्ट्रीब्यूटर्स ने नुकसान के ग्राफ को कम करने के लिए वाहनों में छूट का ऑफर देकर वाहनों की बिक्री करने का प्लान किया, जो जिले में कारगर साबित रहा। इसके बाद भी एक-एक डिस्ट्रीब्यूटर्स को 10 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

बोलीं एआरटीओ
शुक्रवार देर रात तक रजिस्ट्रेशन फीडिंग का काम चलेगा। फिलहाल देर शाम तक सवा सौ से अधिक दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है। जिन्होंने आज रोड टैक्स व रजिस्ट्रेशन फीस जमा कर दी है, उन्हीं का आगे रजिस्ट्रेशन होगा। डिस्ट्रीब्यूटर्स के आंकड़ों के मुताबिक दो दिनों में लगभग डेढ़ करोड़ के दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन

- माला बाजपेई, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें