फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को लूटा

Sun, 22 Mar 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। मोहान कसबा से घर लौट रहे बाइक सवार किसान को बदमाशों ने मारपीट कर पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। हसनगंज थानाक्षेत्र के परागीखेड़ा गांव निवासी नारायण प्रसाद शनिवार को मोहान कसबा गए थे।
विज्ञापन


वापस लौटते समय देर शाम वह फरहदपुर के पास पहुंचे थे तभी लाल रंग की बिना नंबर की बाइक सवार दो बदमाशों ने  उन्हें रास्ते में रोक लिया और तमंचा लगाकर पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

जुए के अड्डे से लाखों लूटे
हसनगंज। मोहान कसबा में  बाजार के पास एक मकान में अर्से से चल रहे बड़े जुएं के अड्डे पर शनिवार रात असलहों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोला और करीब दो लाख रुपये लूट ले गए। इस दौरान की राउंड  हवाई फायरिंग से कसबा में सनसनी फैल गई। हालांकि पुलिस जुएं के दौरान आपसी विवाद में मारपीट होने की बात कह रही है। मालूम हो कि कसबा में काफी अर्से से एक मकान में जुएं का अड्डा चल रहा है। बताया जाता है कि यहां लखनऊ और आसपास क्षेत्र के दर्जनों लोग रोज जुआं खेलने आते हैं। हसनगंज थानाध्यक्ष नजरुल हसन सिद्दीकी ने बताया कि मामले की तफ्तीश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें