फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी के चपरासी व बेटे को मारपीटकर लूटा

Tue, 29 Sep 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पुलिस कार्यालय से ड्यूटी कर घर लौट रहे अपर पुलिस अधीक्षक के चपरासी को गांव के ही कुछ युवकों ने पीटा औैर लूटपाट की। घटना उस समय हुई जब गदनखेड़ा चौराहा पर परचून की दुकान खोले चपरासी से के बेटे से पुरानी उधारी को लेकर विवाद हो रहा था। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने दुकान में रखे 1700 रुपये भी लूट लिए। एएसपी ने मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सदर कोतवाली  क्षेत्र के शेरअली खेड़ा गांव निवासी अपर पुलिस अधीक्षक का चपरासी इटली मंगलवार शाम घर जा रहा था। हाईवे स्थित गदनखेड़ा चौराहा के पास ही उसका बेटा पंकज पान मालाला और कोल्डड्रिंक की दुकान खोले है। यहां पर गांव के चार-पांच युवक पहुंचे और खाने-पीने का सामान मांगने लगे। पंकज ने पुराना बकाया मांगा तो युवकों से विवाद हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

इसी दौरान इटली भी पहुंच गया और उसने बीच बचाव कर सभी को अलग किया। पंकज के मुताबिक हमलावरों ने उसकी दुकान में रखे 1700 रुपये भी लूट ले गए। भागते समय हमलावरों ने निपट लेने की धमकी दी। और रात करीब नौ बजे एएसपी का चपरासी इटली अपनी साइकिल और बेटा पंकज बाइक से गांव जा रहे थे। गांव के मोड़ पर पहुंचते ही युवकों  ने दोनों के साथ मारपीट की और धक्का देकर खंती में गिराने के बाद बाइक और साइकिल लूटकर भाग गए। पीड़ित रात में ही कोतवाली पहंचा और सीओ सिटी आरके सिंह को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी प्रदीप सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे और आरोपियों की घर दबिश दी लेकिन कोई नहीं मिला। एक आरोपी के  घर के पीछे से साइकिल और बाइक पुलिस ने बरामद कर ली हैं। अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें