फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बिना लाइसेंस चल रही दुकानों से 32 लाख कीमत का खुला तेल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
= खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नवाबगंज में चार दुकानों में की जांच
विज्ञापन

= 13 नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए, बंद कराया गया कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। बिना लाइसेंस खुला सरसों व अन्य तेल की बिक्री करना चार दुकानदारों को भारी पड़ गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने चारों दुकानों से 32 लाख कीमत के तेल स्टॉक को सील कर दिया। साथ ही 13 नमूने जांच के लिए भेज दिए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशीष वर्मा, महेश कुमार, पंकज कुमार यादव, वीरन सिंह, राजेंद्र प्रसाद, आकांक्षा जायसवाल व रुचि बाजपेयी ने नवाबगंज में कुसुंभी रोड पर विजय कुमार व रामकिशोर की दुकान में जांच की। इसके अलावा मदारीखेड़ा में प्रांजुल व गणेश ट्रेडर्स में निरीक्षण किया। सभी जगहों पर खुले सरसों व अन्य तेल की बिक्री किए जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दुकानों में लाइसेंस नहीं मिला। एक दुकान में लाइसेंस के विपरीत कार्य होता मिला। इसके आधार पर चारों जगहों से 32 लाख रुपये कीमत के 11958 लीटर खाद्य तेल के स्टॉक को सील करा दिया गया। अनियमितताएं मिलने पर चारों प्रतिष्ठानों में निर्माण कार्य बंद करा दिया गया। साथ ही सरसों तेल, सोया रिफाइंड ऑयल, राइस ब्रेन, पामोलीन ऑयल सहित बेसन व चना दाल का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें