फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया बसों से कम किराए में अच्छा सफर

Sat, 21 Mar 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जनपद को मिली तीन बसों को विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बस में बैठने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


उन्नाव रोडवेज बस स्टेशन पर जनपद को तीन लोहिया बसें और मिली हैं। इनको रवाना करते हुए भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा प्रदेश सरकार की ओर से ग्रामीणों को कम किराए में बेहतर सुविधा के साथ इन बसों को चलाया जा रहा है।

इन बसों का किराया 25 फीसदी कम होने के साथ ही इन बसों के अंदर सामान रखने की व्यवस्था भी है। रोडवेज विभाग के सर्विस मैनेजर रमेश सिंह ने कहा ने जिले को 25 लोहिया बसें मिलेंगी, जिनमें 10 भगवंतनगर मार्ग पर दौडे़ंगी। इस मार्ग पर विभाग को अच्छी आय प्राप्त होती है।
विज्ञापन


एआरएम आरवी विश्वकर्मा, पूर्व फोरमैन बजरंग सिंह, अजय प्रकाश, जयकरन सिंह, राजकिशोर, रानेरश यादव, बृजेश कुमार, नारायणीदेवी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन हरिओम सिंह ने किया।
विज्ञापन


विधायक कुलदीप सिंह बस के अंदर जाकर देख रहे थे तभी पीछे से बस में बैठने के लिए धक्कामुक्की होने लगी। विधायक को बस से नीचे उतरने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें