फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से होकर गुजरेंगे रोजेदार

Fri, 19 Jun 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। रमजान के पाक महीने की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। इसके चलते शहर की सभी मस्जिदों में तैयारियां जोरों पर हैं लेकिन शहर के कई मुस्लिम मोहल्लों में फैली गंदगी को साफ नहीं करवाया गया है। शहर की मस्जिदों की ओर जाने वाले रास्तों पर भी गंदगी का अंबार लगा है।
विज्ञापन


इसके बाद भी नगर पालिका व जिला प्रशासन की ओर से साफ-सफाई करवाने की कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है। इसके अलावा रमजान के माह को लेकर मस्जिदों में खास इंतजाम किए जा रहे हैं। मस्जिदों में कलामे पाक के दौर मुकम्मल होने के अलग-अलग दिन तय हैं जिससे नमाजियों को तरावीह अदा करने में सहूलियत मिल सके।

शहर के तालिब सरांय, दादा मियां, ईदगाह कालोनी, किला, अनवार नगर, एबी नगर, जेरघूस मोहल्ला, बुद्धनशाह मोहल्ला आदि मुस्लिम इलाकों में गंदगी पसरी हुई है। क्षेत्रीय लोग रमजान शुरू होने की बात कहते हुए सफाई की मांग भी उठा चुके हैं लेकिन इसके बाद भी नगर पालिका द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अभी तक कई मुस्लिम इलाकों में सफाई का काम नहीं शुरू हुआ है। मस्जिदों को जाने वाले मार्ग पर भी गंदगी फैली है। ऐसे में रोजेदारों को गंदगी के बीच से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें