फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अस्पताल में बंद मिला ताला

विज्ञापन
हसनगंज स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में ताला बंद होने से बाहर खड़ीं नायब तहसीलदार। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
हसनगंज। डीएम के निर्देश पर आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची नायब तहसीलदार को सुबह 11 बजे ताला बंद मिला। सूचना के आधे घंटे बाद स्टाफ अस्पताल पहुंचा। अस्पताल परिसर में शराब की खाली बोतलें पड़ी देख नायब तहसीलदार ने नाराजगी जताई। उन्होंने डीएम को निरीक्षण की रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

हसनगंज के हसेवा गांव में राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल संचालित है। ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की थी कि यहां स्वास्थ्य कर्मी नहीं आते हैं। डीएम ने मामले की रिपोर्ट मांगी थी। मंगलवार को नायब तहसीलदार मंजुला मिश्रा अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचीं। अस्पताल में ताला बंद मिला। इस पर उन्हें लगभग आधे घंटे तक अस्पताल के बाहर इंतजार करना पड़ा। आधे घंटे बाद फार्मासिस्ट व वार्ड ब्वाय अस्पताल पहुंचा और उसने ताला खोला। अस्पताल के अंदर नायब तहसीलदार को अव्यवस्था मिली। हर ओर गंदगी फैली होने के साथ शराब की खाली बोतलें पड़ी थी। उन्होंने जब सवाल किया तो फार्मासिस्ट कोई जवाब नहीं दे सका। नायब तहसीलदार मंजुला मिश्रा ने बताया कि अस्पताल के प्रभारी समेत अन्य कर्मी अनुपस्थित मिले हैं। सभी की रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें