फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू लोडर पेड़ से टकराया, महिला की मौत

Sun, 29 Nov 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जमल्दीपुर गांव के पास तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि पति समेत एक ही परिवार के 14 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



गंभीर हालत को देखते हुए छह लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जिन्हें बाद में कानपुर रेफर कर दिया गया।  कोतवाली क्षेत्र के मेथीटीकुर निवासी शहजादी(85) पत्नी लाल बांगरमऊ मोहल्ले के नसीमगंज निवासी बेटी जैनब (55) पत्नी जमील के यहां रह रही थीं।


शुक्रवार रात शहजादी की मौत होने पर बेटी परिजनों के साथ उन्हें दफनाने गांव मेथीटीकुर आई हुई थी। वहीं से वापस घर जा रहे थे। जमलदीपुर-बम्हना के पास लोडर बेकाबू अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया, इसमें जैनब की घटनास्थल पर ही मौत हो ग।
विज्ञापन



वहीं पति जमील (58) , अनवरी बेगम(45) पत्नी बच्छन व उनका बेटा नौशाद(28) निवासी आशिफ अली सराय बांगरमऊ, नजमुन्न निशा(35) पत्नी बबलू, रूरी सादिकपुर बांगरमऊ, अनवर(60) व उसका बेटा सलमान(20), वहीबअली(62), जैतून (60) पत्नी अनवर, नसीमगंज बांगरमऊ, लाल मोहम्मद(75)पुत्र नबी मोहम्मद कसिमपुर, हरदोई आदि घायल हो गए।


जमील, अनवरी, नौशाद व नजमुन्निशा के अलावा तीन अन्य को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से जिला अस्पताल से जमील, अनवरी, नौसाद, सलमान, अनवर व हरीशंकर को कानपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद चालक लोडर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें