फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से लोडर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास/उन्नाव। थाना क्षेत्र के औरास-पूराचांद मार्ग पर ट्रक की लोडर में टक्कर हो गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृत चालक के पास मिले मोबाइल के जरिए उसके परिजनोें को सूचना दी है।
विज्ञापन

हरदोई संडीला कोतवाली क्षेत्र के मुसैला गांव निवासी संजू उर्फ संजीव कुमार (30) पुत्र वेदपाल संडीला में एक किराना दुकानदार का लोडर चलाता है। सोमवार देर रात वह लोडर में पडाले से परचून का सामान लोडकर औरास नगर पंचायत निवासी मदन गुप्ता की दुकान आ रहा था। रात 10 बजे करीब जैसे ही उसने दुकान के सामने लोडर खड़ा कर नीचे उतरा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे पीएचसी औरास ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ ओमप्रकाश रजक ने बताया कि चालक की जेब से मिले मोबाइल नंबर के जरिए उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हरदोई-उन्नाव मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मार्ग से निकल रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष ने दोनों को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं लखनऊ कानपुर हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर खंती में चली गई। हादसे में एक महिला व पुरुष घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

उन्नाव हरदोई मार्ग पर सोमवार देर शाम करीब 8 बजे रऊ चौराहा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अफजल नगर गांव निवासी प्रदीप (28) पुत्र जगदीश व अंशू (26) पुत्र गोकरन गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान बांगरमऊ से वापस लौट रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर ने दोनों युवकों को सड़क पर पड़े देखा तो सहयोगी विनोद मिश्रा व अन्य लोगों की मदद से अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला पंचायत अध्यक्ष के फोन करने के बाद भी सीएमएस इमरजेंसी वार्ड नहीं पहुंचे। घायल प्रदीप को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के वक्त बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हुए एक अन्य हादसे में रात करीब 9:30 बजे लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में चली गई। हादसे में कार सवार महिला व एक पुरुष घायल हो गए जबकि चालक कार छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल अभी अपने नाम व पता की जानकारी नहीं दे पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें