फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मवेशी लदे लोडर ने स्कूल बस में मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरवा। उन्नाव-मोहन लालगंज मार्ग पर पुरवा कस्बे में बुधवार सुबह मवेशी लादकर जा रहे लोडर ने सामने से आ रही स्कूल बस में टक्कर मार दी। हादसे के समय बस में आठ छात्र थे जिसमें से एक छात्र घायल हुआ है। वहीं लोडर चालक को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया इस दौरान आधा घंटा तक यातायात बाधित रहा।
बीघापुर तहसील के बिहार कस्बा स्थित त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज की बस बुधवार सुबह आठ छात्रों को लेकर स्कूल जा रही थी। उन्नाव-मोहनलालगंज मार्ग पर सुबह 8:30 बजे पुरवा कस्बा पहुंची थी तभी पश्चिमटोला मोहल्ले के पास पांच भैंस लादकर दही चौकी स्लाटर हाउस जा रहा, रायबरेली जिले के थाना सलवन के गांव रसूलपुर निवासी चालक फिरोज अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही स्कूल बस में भिड़ गया।
विज्ञापन

हादसे के वक्त बस में कक्षा दस के छात्र मयंक, बसनोहा गांव निवासी आदर्श, तुसरौर निवासी राज, सेजल यादव, दीनाखेड़ा निवासी शैलेश, आयुष, त्रिलोकपुर गांव निवासी शौर्यकांत सहित आठ छात्र बैठे थे। घटना में लोडर चालक फिरोज के अलावा, बस में बैठे छात्र मयंक को चोट आई। मयंक की नाक और ओठ में चोट आई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

एसएसआई राजेश कुमार यादव ने बताया कि कागजात जांचने के बाद लोडर में लदे मवेशियों व्यापारी, रायबरेली निवासी साहिब आलम को दो दिए गए हैं। बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें