फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लोडर और कार में टक्कर, दंपती व बच्चों सहित सात घायल

Sun, 21 Jan 2024 02:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
लोडर और कार में टक्कर, दंपती व बच्चों सहित सात घायलपांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बीघापुर। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर बीघापुर थाने के सामने लोडर और कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दंपती व बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए। पांच को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।रायबरेली जिले के लालगंज थाना के पूरे नोखेराय गांव निवासी चालक रमेश सिंह, लोडर लेकर कानपुर जा रहा था। उनके साथ पत्नी निशा सिंह, बेटा अंश (6), बेटी आकांक्षा (12) और बहन खुशबू भी थी। पूरा परिवार कानपुर में एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। वहीं उन्नाव से राबरेली की ओर जा रहे लालगंज निवासी आशिफ और सलमान की कार बीघापुर थाने के सामने लोडर से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार सभी सात लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने बताया कि घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से दंपती सहित पांच को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


लोडर, बाइक में टक्कर, पांच लोग घायल
बीघापुर। उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर मैकू तेली मार्ग मोड़ के पास बाइक और ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।
बीघापुर कस्बा निवासी बाइक सवार सूरज गुप्ता (30) शनिवार शाम को सिकंदरपुर कर्ण ब्लाक गया था। देर शाम लौटते समय मैकूतेली मार्ग के मोड़ पर ऑटो से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सूरज के अलावा ऑटो पलटने से चालक हुसैन अहमद, यात्री नाजों, रहमतुन और अकीला भी घायल हो गईं। एसओ अखिलेश तिवारी ने बताया कि बाइक सवार को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें