फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाल में गिरी छिपकली, बच्ची की मौत, दो गंभीर

Thu, 20 Apr 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
बच्ची की मौत के बाद रोते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
माखी थानाक्षेत्र के मेथीटीकुर गांव में शादी समारोह में आई बच्ची और उसकी ममेरी बहन, मौसेरे भाई की मंगलवार रात खाना खाने के बाद हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजनों ने तीनों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। घर लौटे परिजनों ने भोजन देखा तो दाल के भगोने में एक छिपकली मरी पड़ी थी।

आसीवन कस्बा के मोहल्ला अटलनगर निवासी सुनील की बेटी सोनाली (14) की मौसेरी बहन माखाी थानाक्षेत्र के मेथीटीकुर निवासी रीता पुत्री राजू की गुरुवार को शादी है। सोनाली परिवार के साथ दो दिन पहले शादी में शामिल होने मेथीटीकुर गांव आई थी। मंगलवार रात खाना बनने के बाद सभी को खाने के लिए बुलाया गया। खाना खाने के कुछ देर बाद सोनाली और उसकी ममेरी बहन तुलसी (12) पुत्री सूरज निवासी मिर्जापुर कला माखी व मौसेरे भाई (रीता का सगा भाई) नितिन (8) पुत्र राजू की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


परिजन तीनों को आननफानन में नर्सिंगहोम ले गए। इधर घर में जब अन्य लोगों को भोजन परोसा जाने लगा तो दाल के भगोने में एक मरी छिपकली मिली। छिपकली देखकर सभी के होश उड़ गए। उधर नर्सिंगहोम में डाक्टरों ने तीनों बच्चों का इलाज शुरू किया। कुछ देर बाद तुलसी व नितिन की हालत में सुधार हुआ, लेकिन सोनाली की तबियत बिगड़ती चली गई। इस पर डाक्टरों ने सोनाली को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने सोनाली को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया सोनाली दो बहनों में बड़ी थी। पिता सुनील दिल्ली में काम करते हैं। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


रीता की आज आनी है बारात
सोनाली की मौसेरी बहन रीता की गुरुवार को बारात आनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अचानक यह हादसा हो जाने से घर में कोहराम मच गया। शादी में शामिल होने आए रिश्तेदारों कभी सोचा भी नहीं था कि उन्हें शव यात्रा में शामिल होना पड़ेगा। घटना के बाद परिजन अब तामझाम के बजाए सादगीपूर्ण तरीके से रीता की शादी कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें