फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति पर गिरी बिजली, पति की मौत

विज्ञापन
उन्नाव के कोरारी कला गांव के रास्ते में पानी भरा होने से झुलसी महिला को खेत से ठेलिया से लाते ग्रा? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
चकलवंशी (उन्नाव)। माखी थाना क्षेत्र के कोरारी कला में बारिश से बचने के लिए खेत के मचान पर बैठे दंपति पर बिजली गिर गई। पति की मौके पर मौत हो गई, पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची एबुंलेस से महिला को सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कोरारी कला गांव निवासी प्रकाश लोधी (45) पुत्र मैकू शनिवार सुबह पत्नी लक्ष्मी (42) के साथ घर से 500 मीटर दूर बरकोता ड्रेन के पार खेत में उड़द की फसल तोड़ने गए थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। वह खेत के मचान पर बैठ गए। इसी बीच बादलों की गड़गड़ाहट से उत्पन्न हुई बिजली मचान के पास गिर गई। चपेट में आकर प्रकाश की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी लक्ष्मी गंभीर रूप से झुलस गई। पास ही खेतों में काम कर रहे किसानों ने ग्राम प्रधान अश्विनी तिवारी को सूचना दी। प्रधान ने पुलिस और तहसील प्रशासन के साथ एंबुलेंस को सूचना दी।
--
बरकोता झील का पानी देख अधिकारियों को टूटी हिम्मत
बिजली की चपेट में आकर किसान की मौत और उसकी पत्नी के झुलसने की सूचना पर नायब तहसीलदार अंजुला, लेखपाल विकास अवस्थी व क्षेत्रीय दरोगा गांव पहुंचे। बरकोता ड्रेन के उफनाते पानी और कीचड़ को देख कोई भी अधिकारी या पुलिस कर्मी मौके पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। सभी ने ग्रामीणों से शव सुरक्षित स्थान पर लाने को कहा। जिस पर ग्रामीणों में गुस्सा पनप गया।
विज्ञापन

--
ठेलिया और चारपाई से लाए गांव
गांव जाने वाले रास्ते पर बरकोता झील का पानी भरा होने से दोनों को ग्रामीण खेत से ठेलिया से लेकर आए। इस दौरान पुलिस व तहसील कर्मचारी ड्रेन के दूसरे छोर पर तमाशबीन बने रहे। ग्रामीणों ने चारपाई पर झुलसी महिला व ठेलिया में उसके पति के शव को रखकर पानी के बीच से निकालकर गांव लाए। सूचना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस से महिला को सीएचसी ले जाया गया। जिला अस्पताल में महिला हालत गंभीर बनी हुई है।
--
ग्रामीणों ने नहीं उठने दिया शव
ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों के आने की मांग पर पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। बरकोता ड्रेन के पानी के तेज बहाव के चलते कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने दैवी आपदा राहत कोष से परिजनोें को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। जिसके बाद परिजन शांत हुए। पुलिस ने प्रकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पिता की मौत और मां के झुलसने से दंपति की छह बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत प्रकाश की वृद्ध मां रामरती दहाड़े मारकर बिलखती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें