फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबुल का घर छोड़ चली पिया की डगर

विज्ञापन
नए विवाहित जोड़ों के साथ नायब तहसीलदार, जिला समाज कल्याण अधिकारी व अन्य। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
हसनगंज। नगर पंचायत मोहान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 21 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इसमें 17 जोड़ों के फेरे कराए गए। चार मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। एक मुस्लिम वर के देरी से पहुंचने से विवाह समारोह में कुछ विलंब हुआ।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष हयात रसूल व अधिशासी अधिकारी संतोष चौधरी की मौजूदगी में आचार्य विष्णु कुमार शास्त्री ने 17 हिंदू जोड़ों के फेरे कराए। वहीं महबूब आलम मौलवी ने चार मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया। नायब तहसीलदार मंजुला मिश्रा, समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने सभी जोड़ों को 35 हजार की चेक प्रदान की।
समाजसेवी जुबैर ने सभी को एक-एक लिफाफा भेंट किया। मोहान कटरा निवासी आशमीन का निकाह सलमान निवासी बिरई हरदोई के साथ तय हुआ था। वहां से आने में उसे देरी हो गई। जिस कारण वधू आशमीन को तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। प्रशासन ने देरी होते देख तीन अन्य जोड़ों का निकाह करा दिया।
विज्ञापन

बाद में जब सलमान पहुंचा तब आशमीन के साथ उसका विवाह कराया गया। ईओ संतोष चौधरी का कहना है कि देरी होने के कारण सलमान के आते ही उसका निकाह कराया गया। इस दौरान मीरा यादव , नीलम यादव, चौकी प्रभारी प्रमोद यादव, जुबैर, तामील, राजू व विजय सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें