फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 1709 किसानों का भूमि सत्यापन लंबित, गेहूं खरीद की बोहनी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। गेहूं खरीद शुरू हुए चार दिन बीत गए लेकिन अभी तक बोहनी नहीं हो पाई है। इसके पीछे का मुख्य कारण पंजीकरण कराने वाले 1709 किसानों का भूमि सत्यापन न होना बताया जा रहा है। सबसे ज्यादा एसडीएम स्तर पर सत्यापन लंबित हैं।
विज्ञापन

सरकार ने इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, जो पिछले साल के मुकाबले 150 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। खरीद के लिए 17 मार्च से 89 केंद्र खोल देने के दावे किए गए। हालांकि चार दिन बाद भी किसी केंद्र पर खरीद नहीं हो सकी। खाद्य विपणन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 20 मार्च तक 1972 किसानों ने अपनी उपज बेचने के लिए पंजीकरण कराया। नियमानुसार 100 क्विंटल से अधिक उपज बेचने वाले किसानों का सत्यापन कराया जाता है।
इसके सापेक्ष तहसीलस्तर से 266 किसानों का ही सत्यापन हो सका है। शेष लंबित हैं। एडीएम सुशील कुमार गोंड ने बताया कि अधिकारियों के माध्यम से जल्द ही सत्यापन कार्य पूरा करा लिया जाएगा। बीघापुर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक क्षेत्र में 2200 हेक्टेयर में गेहूं की फसल की गई है। इतने बड़े पैमाने पर गेहूं की पैदावार होने के बाद भी ब्लॉक में एक भी क्रय केंद्र नहीं खोला गया। केंद्र न खुलने से किसान अपनी उपज गल्ला व्यापारियों को औने-पौने दाम पर बेचने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

किसान विजय सिंह, सोनू सिंह, पूती बाजपेयी, विकास बाजपेयी, कंचन सिंह ने बताया कि सरकारी क्रय केंद्र न खुलने से गल्ला व्यापारी को मनमाने रेट पर गेहूं बेचना पड़ेगा। एसडीएम रणवीर सिंह ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें