परिचय- मृतक सर्वेश कुमार का फाइल फोटो।
गुरुवार को हुआ था घायल, लखनऊ में चल रहा था इलाज
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ पिकअप कब्जे में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
असोहा। भल्लाफार्म-असोहा मार्ग पर सोहरामऊ मोड़ पास तेज रफ्तार पिकअप ने युवक को टक्कर मार दी। परिजन उसे लखनऊ स्थित अस्पताल ले गए। रात भर इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
असोहा थानाक्षेत्र के गांव कांथा निवासी सर्वेश कुमार (42) गुरुवार सुबह मजदूरी करने पैदल सोहरामऊ जा रहा था। भल्लाफार्म -असोहा मार्ग पर सोहरामऊ मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे सर्वेश सडक़ पर गिरकर गंभीर घायल हो गया।
घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर मौके से भाग निकला। परिजनों ने सर्वेश को सर्वेश को लखनऊ स्थित निजी अस्पताल लें गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शुक्रवार को ऑपरेशन के लिए मेडिकल कॉलेज से लोहिया अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मृतक के छोटे भाई अखिलेश ने बताया कि सर्वेश मजदूरी कर परिवार पालता था। सका एक बेटा राजकुंवर है। बेटे की मौत से पिता रामनरेश, भाई अखिलेश, बेटा राजकुवंर सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि भाई अखिलेश की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।