फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रेलवे स्टेशन पर 130 यात्रियों की हुई कोविड जांच

Thu, 30 Mar 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। रेलवे और बस स्टेशन पर यात्रियों की कोरोना जांच अनिवार्य होने के बाद बुधवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने रेलवे स्टेशन पर 130 यात्रियों की जांच की।
विज्ञापन

सीएमओ डा. सत्यप्रकाश ने बताया कि अभी तक जिले में प्रतिदिन पांच सौ लोगों की कोरोना जांच हो रही थी। हालांकि अब यह संख्या एक हजार से अधिक हो गई है। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में कोरोना व इंफ्लूएंजा के संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों की जांच कराई जा रही है। बुधवार को रेलवे स्टेशन पर 130 यात्रियों की जांच की गई। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें