लोकनगर में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कृषि कानून वापस होने का जश्र मनाते भामकियू राष्ट्रवादी के पद?
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि कानून वापस लेने की घोषणा होते ही किसान नेताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। आतिशबाजी छुड़ाकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापन भेजा।
लोकनगर व एसपी आफिस तिराहे पर भारतीय मजदूर किसान यूनियन राष्ट्रवादी के जिलाध्यक्ष किरन सिंह पटेल व मंडल अध्यक्ष निधि शुक्ला ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। आतिशबाजी भी छुड़ाई गई। इस दौरान उपेंद्र श्रीवास्तव, कौशल द्विवेदी, प्रिंस, गोपाल, जगदीश श्रीवास्तव मौजूद रहे। फतेहपुर चौरासी के ग्राम उरैहनखेड़ा में किसान पंचायत हुई। इसमें किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता अशोक तिवारी एवं जिलाध्यक्ष रामकरण सिंह की उपस्थिति में किसानों व कार्यकर्ताओं को लड्डू वितरण किया गया। रमेश सिंह, अवनीश सिंह, कृपाशंकर राठौर, रमेश त्रिपाठी, वीर बहादुर सिंह, परसादी कुरील, बबलू राजपूत, विनय राजपूत, सुनील एडवोकेट मौजूद रहे।