हाईवे पर सड़क पार करते समय रविवार देर शाम वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। वह चाय की दुकान पर जा रहा था। वहीं रविवार को अचलगंज थानाक्षेत्र में बस की टक्कर से हादसे का शिकार हुए यवक की सोमवार सुबह पहचान हो गई।
सदर कोतवाली क्षेत्र में आवास विकास बाईपास तिराहे पर वाहन की टक्कर से अचलगंज थाना क्षेत्र के बच्चूखेड़ा गांव निवासी अयोध्या प्रसाद(65) घायल हो गया।
पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं अचलगंज थानाक्षेत्र में रविवार को आटा बंथर गांव के पास टेंपो-बस की भिड़ंत में हादसा का शिकार हुए युवक की रविवार सुबह पहचान हो गई।
रविवार को मृतक के भतीजे ने मोबाइल पर फोटो देखकर उसकी पहचान की। बदरका चौकी के रावल गांव निवासी अवधेश कुमार मिश्र(42) के रूप में की। हादसे के बाद मृतक की पत्नी सरस्वती और बेटे शुभम, सौरभ, शिवसरण का बेहाल है। पत्नी ने बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है।