उन्नाव। हरदोई मार्ग को जोड़ने वाले पुल पर सात दिन पहले डामरीकरण कराया गया था लेकिन कई स्थानों पर अभी से सड़क उखड़ने लगी है। गिट्टियां उखड़ने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के बीचो-बीच हरदोई मार्ग को जोड़ने वाला पुल बना हुआ है। अधिकांश समय पुल पर भारी वाहनों की भीड़ रहती है, इससे पुल कम समय में ही क्षतिग्रस्त हो जाता है। सात दिन पहले ही पुल का डामरीकरण कराया गया था लेकिन यह अभी से उखड़ने लगा है। कांग्रेस पार्टी जिला कार्यालय के सामने भी डामर उखड़ गया है। वाहनों के आवागमन में गिट्टी-डामर फूल गया है।
कचहरी मार्ग के लिए मोड़ होने से अक्सर वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि पुल मुख्य मार्ग है इसके बाद भी खानापूर्ति की गई।
पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता प्रफुल्ल श्रीवास्तव का कहना है कि अभी काम पूरा नहीं हुआ है। जहां पर खराब हुआ है उसे ठीक कराया जाएगा।