फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 12 घंटे में उपभोक्ताओं को मिली सिर्फ दस मिनट बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। खोखापुर से औरास बिजली उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में शनिवार रात मियागंज के पास फाल्ट हो जाने से क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों को 12 घंटे में सिर्फ दस मिनट ही आपूर्ति मिल पाई।
विज्ञापन


औरास ब्लॉक के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के उपकेंद्र की बिजली लाइन में शनिवार रात दो बजे फाल्ट हो गया। रविवार सुबह विभाग के कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर फाल्ट खोजना शुरू किया। कई घंटे बाद मियागंज कस्बा के पास लाइन में फाल्ट मिला। उसकी मरम्मत कर रविवार सुबह 11:35 बजे आपूर्ति चालू की गई लेकिन पावर हाउस तक एक ही फेस आने पर 11:45 पर आपूर्ति फिर बंद कर दी गई। दोबारा हुए फाल्ट को ठीक करने में दो घंटे से अधिक का समय लगा। इससे दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
क्षेत्र के लोगों में अनिल कुमार, पवन शर्मा, रंजीत कुमार, गेंदेलाल व कमल द्विवेदी आदि ने बताया कि 12 घंटे में सिर्फ दस मिनट ही बिजली आई। ऐसा अक्सर होता है, विभाग को बिजली लाइन दुरुस्त करानी चाहिए। एसडीओ प्रेमचंद्र यादव ने बताया कि मियागंज के पास फाल्ट होने से समस्या हुई थी। बताया कि जहां तार खराब हैं उन्हें जल्द ही बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें