फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्टता के लिए सेवा भाव रखें

Mon, 26 Oct 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के हाल में डॉक्टर्स फेडरेशन ऑफ उन्नाव कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि व्यवसाय में उत्कृष्टता के लिए सरलता. मुस्कराहट व सेवाभाव रखें।
विज्ञापन



इससे पूर्व लान उत्सव में कार्यक्रम का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय मनोचिकित्सक डॉ. गिरीश पटेल व डॉ. एके निगम के अलावा पूर्व विधायक सुंदरलाल लोधी ने दीप प्रज्जवलित कर किया।


कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय मनोचिकित्सक डॉ. गिरीश पटेल ने कहा कि हम डॉक्टर्स को पैसा पैदा करना साधारण बात है। समाज में डॉक्टर को धरती का भगवान माना है। इतना बड़ा सम्मान हम लोगों को प्राप्त है, जिसे बरकरार रखना हमारा ध्येय है।
विज्ञापन



व्यवसाय में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए तीन सूत्रों को अपने साथ जोड़ना लाभप्रद होता है। पहला सरलता, दूसरा मुस्कुराहट व तीसरा सेवा भावना।

 
डॉ. एके निगम ने कहा कि चिकित्सा की कोई भी पद्धति हो, उन सभी का उद्देश्य जनमानस को चिकित्सा प्रदान कर स्वस्थ रखना है।


हम सभी मिलकर डॉक्टरों का फेडरेशन बनाएं और समाज को स्वस्थ व सुखी बनाएं। हम सभी ने डॉक्टर्स फेडरेशन ऑफ उन्नाव की नींव रखी हैसबसे खुशी की बात यह है कि फेडरेशन का जन्म सर्जनों के सर्जन परमात्मा द्वारा स्थापित पवित्र संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सभागार में राजयोगी डॉ. पटेल की उपस्थिति में हो रहा है।
विज्ञापन



बहन कुसुम ने अतिथियों का स्वागत किया। यहां पूर्व विधायक सुंदरलाल लोधी, डॉ. डीपी सिंह, रामकुमार पांडेय, डॉ. कल्पना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें