फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बुखार के गंभीर मरीजों पर बनाए रखें नजर

Sat, 16 Sep 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-18- वार्ड एक में भर्ती बुखार पीड़ित मरीज
विज्ञापन

स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों के सैंपल की लखनऊ से जांच कराने निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। स्वास्थ्य विभाग स्क्रब टाइफस (विचित्र संक्रामक बुखार ) को लेकर अर्लट हो गया है। सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से बुखार के गंभीर मरीजों पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया है। कहा कि संदिग्ध लक्षण मिलने पर सैंपल की लखनऊ से जांच कराई जाए।
शासन के निर्देश के बाद सीएमओ ने बुखार मरीजों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि हाई ग्रेड फीवर वाले मरीजों पर विशेष नजर रखी जाएगी। सभी सीएचसी और पीएचसी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों पर नजर रखे और उनके सैंपल जांच के लिए भेजें। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ईटीसी वार्ड संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाई ग्रेड फीवर वाले मरीजों को ईटीसी वार्ड में भर्ती किया जाएगा। संक्रामक रोग विभाग को भी अलर्ट किया गया है। सीएमओ डॉ.सत्यप्रकाश ने बताया कि जिले में अभी स्क्रब टाइफस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। लेकिन प्रदेश में मरीज मिलने के बाद सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

लक्षण
तेज बुखार, शरीर पर काले चकत्ते पड़ना, सांस लेने में दिक्क्त, सिर दर्द, शरीर में कमजोरी।

बचाव
घास और झाड़ियों से दूर रहें, चूहा,खरगोश, गिलहरी जैसे जानवरों पास न जाएं। पांच दिन से अधिक बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें