फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम चौकी के बाहर मारपीट

Sat, 04 Jul 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंघूपुर में दो पक्षों में पहले कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया। कांशीराम चौकी में प्रार्थना पत्र देने पहुंचे तो वहां पर ताला लटक रहा था। वहां पर भी विवाद होने के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही कोतवाली पहुंचकर एनसीआर दर्ज कराई।
विज्ञापन


सिंघूपुर में रहने वाले रामपाल का घर के सामने ही रहने वाले रामबाबू की पत्नी सुनीता से कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया। रामपाल की बहू से सुनीता से कहासुनी हुई। उसके बाद शाम लगभग चार बजे रामपाल कांशीराम कालोनी में बनी चौकी में तहरीर देने पहुंचा। पीछे से रामबाबू भी तहरीर लेकर वहां पहुंच गया। चौकी में ताला बंद होने के कारण रामपाल व रामबाबू में फिर कहासुनी हुई।

इस पर रामपाल के बेटे चुन्नी व बड़े बेटे गुड्डू के साले ने लाठी डंडों से रामबाबू को पीट दिया। इससे उसकी हालत नाजुक हो गई। यह तमाशा चौकी के बाहर लगभग एक घंटे तक चलता रहा लेकिन न तो चौकी इंचार्ज सुरेश सिंह न कोई भी सिपाही मौके पर पहुंचा। घायल को वहां के रहने वाले बाबू ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद कोतवाली में आकर रामबाबू की ओर से रामपाल व उसका पुत्र चुन्नी व बड़े बेटे गुड्डू के साले पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि रामबाबू की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें