फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आसीवन। मियागंज-चकलवंशी मार्ग आसीवन थानाक्षेत्र के रसूलाबाद चौराहा के पास बाइक सवार तीन मजदूर को सामने से आ रहे लोडर ने टक्कर मार दी। बाद में लोडर अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे खंती में जा गिरा, जिसमें चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मियागंज में भर्ती कराया, जहां डाक्टर ने चारों की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफ र कर दिया। यहां डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिला अस्पताल से दो की हालत नाजुक देख लखनऊ रेफ र कर दिया।
विज्ञापन

औरास थानाक्षेत्र के अजिगांव के मजरा मोहनखेड़ा गांव निवासी विनोद (26) पुत्र सुमेर कानपुर स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह घर से फैक्टरी के लिए निकला था। मियागंज चौराहे पर उसके रिश्तेदार के पड़ोसी आसीवन थानाक्षेत्र के जमलापुर गांव निवासी हरिश्चंद्र (34) पुत्र नत्था व राजू (36) पुत्र बुद्धा मिल गए। जो उसी फैक्टरी में काम करते थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर निकले थे। अभी नगर पंचायत रसूलाबाद चौराहा के समीप पहुंचे ही थे तभी आम मंडी जा रहा उन्नाव के मोहल्ला कासिम नगर निवासी लोडर चालक इरशाद (25) पुत्र सगीर की बाइक से टक्कर हो गई और लोडर अनियंत्रित होकर मार्ग के किनारे खंती में जा गिरा। रसूलाबाद चौकी प्रभारी हशमत अली ने घायलों को सीएचसी मियागंज में भर्ती कराया, जहां से डाक्टर मुश्ताक कादिर ने चारों को जिला अस्पताल रेफ र कर दिया। जिला अस्पताल में डाक्टर ने विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया। राजू व इरशाद की हालत नाजुक होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफ र कर दिया। हरिश्चंद्र का जिला अस्पताल इलाज चल रहा है।
विनोद कुमार पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। घर पर पत्नी गुड़िया, दो पुत्र विपिन (8), गुलशन (6) व एक पुत्री नेहा (4) हैं। मां रामा पुत्र की मौत की खबर सुनकर आहत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें