कालीमिट्टी-दबौली मार्ग पर ग्राम दुगवां में गांगा नदी पर 273 लाख रुपये की
लागत से पुल निर्माण होगा। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक बदलू खां ने भूमि
पूजन किया। दुगवां का भी पुल बन जाने से गंगा कटरी के लोगों को काफी राहत
मिलेगी।
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बदलू
खां ने कहा कि चुनाव के समय उन्होंने जनता से ऐसा कोई वादा नहीं किया था
फिर भी वह चार बड़े पुल, दो पावर हाउस, एक आवासीय राजकीय डिग्री कालेज,
रोडबेस बस अड्डा, तहसील तथा दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित दो दर्जन
बड़े विकास कार्य करा रहे हैं। कुल मिलाकर क्षेत्र में इतने अधिक विकास
कार्य हो चुके हैं जो आजादी के बाद से अब तक नहीं हो पाए थे। विधायक ने कहा
कि प्रदेश की सपा सरकार के मुखिया ने मात्र साढ़े तीन वर्षों में ही किए
गए सारे वादे पूरे कर दिए हैं। समारोह की अध्यक्षता प्रधान रामसेवक यादव
तथा संचालन ब्रिज परियोजना के उप प्रबंधक वेद प्रकाश ने किया। इस मौके पर
अधिशाषी अभियंता विवेंद्र चतुर्वेदी ने मात्र एक वर्ष के अंदर ही निर्माण
कार्य पूरा करने का वादा किया। भूमि पूजन समारोह में संदीप बाजपेई, सभासद
राशिद हुसैन, सोनेलाल निषाद, साहिर हुसैन सभासद, रामप्रकाश शर्मा, मनोज
यादव, राकेश यादव, शंकर कुशवाहा, रज्जन कुशवाहा, तथा सोबरन पासवान सहित
तमाम लोग मौजूद रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक बदलू खां ने कहा कि
सरैंया घाट पर गंगा नदी के पुल का कार्य जून 2016 तक समाप्त हो जाएगा। साथ
ही दुगवां का भी पुल बन जाने से गंगा कटरी के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
विधायक ने कहा कि अगली बार वह बांगरमऊ को जनपद का दर्जा दिलाने का पूरा
प्रयास करुंगा। कक्षा 12 की छात्राएं ऋतिका पांडेय व दीक्षा तिवारी ने
स्वागत गीत गाया। कालेज के प्रबंधक पूर्व अपर जिलाधिकारी आरपी शुक्ला ने
आभार व्यक्त किया। संदीप बाजपेई व विजयपाल यादव ने भी सपा की उपलब्धियां
गिनार्इं। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के उपपरियोजना प्रबंधक डीपी
त्रिपाठी ने बताया कि 273 लाख रुपये की लागत से 71.2 मीटर लम्बा, 7.5 मीटर
चौड़ा 2 लेन चार कोठी के पुल का निर्माण 2016 में पूर्ण हो जाएगा। इस मौके
पर अखिलेश यादव, आनन्द कुमार यादव, डॉ. जुल्फिकार अली, संतोष यादव,
समशुद्दीन खां, रामगोपाल पांडेय, नीरज कुमार, महेन्द्र सिंह, इसरत अली,
ज्ञानेन्द्र, रोहित, स्वामी शंकर, प्रमोद पांडेय आदि मौजूद रहे।