फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से बाइकसवार भाई-बहन की मौत

Fri, 17 Apr 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। उन्नाव से हरदोई जा रही मिनी बस सुल्तानपुर गांव के निकट ओवरटेक करने में सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार भाई बहनों की मौत हो गई। बस की रफ्तार तेज होने के कारण वह अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।
विज्ञापन


इससे बस में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। इसमें एक घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद से चालक फरार है।

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर के पास गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे हरदोई जा रही बस ने आगे चल रही बस को ओवटेक किया। बस की रफ्तार तेज होने के कारण वह अनियंत्रित हो गई और ब्रेक नहीं लग पाया इससे  मल्लावां से बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव दुबरि पुरवा मजरे बेरियागाढ़ा जा रहे आशीष कुमार (32) पुत्र रघुनाथ यादव की बाइक में टक्कर मार दी। इससे आशीष व उसकी बहन पूनम (35) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


 टक्कर मारने के बाद बस नहर में जा गिरी। इससे बस में सवार अंजू (30) पत्नी संतोष निवासी फिरोजनगर फतेहपुर चौरासी, सावित्री (32) पत्नी जितेंद्र, वर्षा (3) पुत्री सुनील व अवनीश (18) पुत्र सुनील निवासी सतनौरा माधौगंज, सिद्धेश्वरी व दिनेश पाल (32) पुत्र कुन्हा प्रसाद घायल हो गए।

सूचना पर बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी रंजीत यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पीएचसी में डॉक्टरों ने दिनेशपाल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के समय दिनेशपाल के साथ रहे उनके छोटे भाई अजय ने बताया कि ड्राइवर ने आगे निकालने के चक्कर में गाड़ी की गति तेज की थी। इसके चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद से ड्राइवर फरार है।

कोतवाली प्रभारी रंजीत यादव ने बताया कि बस चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घटना में भाई बहनों की मौत हुई है। जबकि घायलों को अधिक चोटें नहीं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें