फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शिक्षा की अलख जगाओ, सबै जन बिटिया पढ़ाओ

Mon, 20 Apr 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। आचरण संस्था की 209वीं मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बालिका शिक्षा पर जोर दिया गया। साथ ही कई मामलों में कटाक्ष किया गया। कवि जेएन भारती ने पढ़ा कि ‘मुझे होश नहीं कि मैं कहां हूं, बस इतनी खबर है कि तन्हा हूं’। अनिल वर्मा ने ‘शिक्षा की अलख जगाओ, सबै जन बिटिया पढ़ाओ’ से बालिका शिक्षा पर जोर दिया। मिलन विश्वकर्मा ने ‘अधरों पे मुरली कान्हा सुनहरी लगती है, मन को हरने वाली मनुहारी लगती है’ पढ़कर तालियां बटोरीं। उमाशंकर यादव निशंक ने ‘लहराता ये तिरंगा जिनके न भाए मन, ऐसे देशद्रोही अभी भारत को छोड़ दें, ऐसे आस्तीन के न रह पाएं सांप यहां, मातृभूमि प्यारी नहीं अन्न जल छोड़ दें’ पढ़कर देशभक्ति का संचार किया। दुर्गेश द्विवेदी ने ‘कोई तुमको नहीं पूछता जिंदगी ऐमग, मेरे बच्चे तुम्हें क्या-क्या परेशानियां है’ पढ़ी। इसके अलावा डॉ. चंद्रभान चंद्र ने ‘एक दिन मेरे दोस्तों ने सहसा सवाल किया, ऐ दोस्त बड़े अस्त-वयस्त नजर आते हो। क्या कभी नहीं नहाते हो, मैंने जवाब दिया ऐ दोस्त, मैं रोज नहाता हूं किंतु, अंतर इतना है कि आप तेल लगाते हो। मैं तेल नहीं लगाता हूं’ पढ़कर कटाक्ष किया। इस मौके पर संस्था की महामंत्री विमला देवी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें