ग्रामसभा बदलीखेड़ा निवासी अनिवासी भारतीय इंद्रपाल पुत्र श्यामलाल के घर को चोरों ने निशाना बनाया। छत के रास्ते घर के अंदर घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर लगभग एक लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। उसके बार चोर बगल में ही रहने वाले बेटों में अमर व दिनेश को घर से नगदी व जेवरात पार कर दिए। इसमें अमर के घर से
6000 हजार रुपये की नगदी समेत बीस हजार रुपये की ज्वैलरी के अलावा दिनेश के घर से 2000 हजार रुपये की नकदी समेत तीस हजार रुपये के जेवर पार कर दिए।
दिनेश के यहां से चोरी के बाद निकलते समय खट-पट की आवाज सुन परिवारीजन उठे। शोर मचाया लेकिन तब तक चोर भाग निकले थे। इंद्रपाल ने सूचना सौ नंबर पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष मनोजा मिश्रा ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जल्द ही चोरियों का खुलासा किया जाएगा।