फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ के पहले दिन सूरज से तरेरीं आंखें

Mon, 23 May 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
-तेज धूप से बचाव के लिए बच्चे को ढककर जाती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जेठ के पहले दिन सूरज ने फिर आंखें तरेरीं तो दो दिन राहत के बाद रविवार को फिर  से पारा 40 डिग्री को पार कर गया। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इससे लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल नजर आए।
विज्ञापन


रविवार से हिंदी का जेठ माह शुरू हो गया है। यह महीना भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है। इसका असर भी दिखा । फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। इससे पहले दो दिन तक  मौसम ठीक रहा। तेज गति से हवाएं तो चलीं लेकिन इनमें ठंडक होने से लोगाें को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। रविवार को फिर से मौसम ने पलटी मारी ।  सुबह 8 बजे से ही सूरज की किरणेें आग बरसाने लगीं। छुट्टी का दिन होने के कारण अधिकांश लोग घरों में कूलर, पंखे की हवा खाते रहे।  रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें