फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई रोज 15 की बत्ती काटेंगे

Wed, 04 Mar 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पावर कारपोरेशन ने बिजली के बड़े-छोटे बकाएदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। क्षेत्रीय अवर अभियंताओं (जेई) को रोज 15 बकाएदारों के कनेक्शन काटने का लक्ष्य दिया गया है। पावर कारपोरेशन के इस आदेश के बाद अवर अभियंताओं में हड़कम्प की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों की मानेें तो जनपद में बिजली के बड़े व छोटे बकाएदारों की संख्या हजारों में है। इन पर विभाग का लाखों रुपये बकाया है। पिछले दिनों शहरी क्षेत्र के लिए आई ओटीएस योजना में भी अपेक्षाकृत वसूली नहीं हुई। बकाएदारों ने योजना का लाभ नहीं लिया और न ही बकाया जमा किया।

इसको पावर कारपोरेशन ने गंभीरता से लिया और निर्देश दिए कि बकाएदारों का हर हाल में कनेक्शन काट दिया जाए। एक्सईएन प्रथम रामबुझारत ने बताया कि बकाएदारों को अब नहीं छोड़ा जाएगा। यदि बकाया जमा नहीं है तो उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। प्रत्येक जेई को 15 बकाएदारों का बिजली कनेक्शन प्रतिदिन काटना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें