फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जेई ने नहीं उठाया विधायक का फोन, हटाने के लिए कहा...

Mon, 20 Apr 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। ब्लॉक क्षेत्र की करीब दो लाख आबादी पिछले कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रही है। ग्रामीण सुरेंद्र, गुड्डू, अनूप, रमेश, पूजानी आदि लोगों ने बिजली निगम की लापरवाही से एक-एक सप्ताह तक आपूर्ति ठप रहने और अधिकारियों पर फोन न उठाने का आरोप लगाया है। एक कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीणों ने जब विधायक को मामले की जानकारी दी तो विधायक ने जेई को फोन मिलाया। कई बार मिलाने के बाद भी जेई ने फोन नहीं उठाया। इस पर विधायक ने अधीक्षण अभियंता को फोन करके जेई को हटाने को कहा।
विज्ञापन

रविवार देर शाम नंदौली गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक ब्रजेश रावत से सैकड़ों ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बाधित है, जिससे गर्मी में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने बिजली निगम के जेई रामू को फोन मिला कर स्थिति की जानकारी लेने का प्रयास किया। कई बार रिंग जाने के बाद भी जेई ने फोन नहीं उठाया। इससे नाराज विधायक ने अधीक्षण अभियंता को फोन कर संबंधित जेई को हटाने की बात कही है। ग्रामीणों ने बताया कि जेई रामू क्षेत्र में आठ वर्षों से तैनात हैं। क्षेत्र में मियागंज से 33 केवी लाइन आई है जिसमें अक्सर निगम की लापरवाही से फाल्ट बनी रहती है। उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 12 से 14 घंटे बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र के परौरी, हाथीखेड़ा, जमालनगर व औरास चार फीडरों की दो लाख की आबादी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें