फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे वाहन खड़े होने से लगा जाम, परेशान हुए लोग

विज्ञापन
शहर के बड़ा चौराहा स्थित एसबीआई मुख्य शाखा के बाहर वाहन खड़े होने से मोहल्ले वासियों का रास्ता हु - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के मोहल्ला शाहगंज स्थित स्टेट बैंक के सामने पार्किंग न होने से लोगों ने सड़क किनारे और गलियों में आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर दिए। इससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। गलियों में गाड़ियां खड़ी होने से मोहल्ले के लोगों को आने जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गाड़ियां हटते न देख मोहल्लेवासियों ने विरोध जताया। उसके बाद वाहन हटाए गए। इससे एक घंटे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शाहगंज मोहल्ले में स्टेट बैंक की मुख्य शाखा संचालित है। यहां सुबह से शाम तक ग्राहकों का आना-जाना लगा रहता है। बैंक आने वाले लोग वाहन सड़क किनारे खड़े करने के साथ गालियों के अंदर खड़े कर देते हैं। गलियों में वाहन खड़े होने से वहां रहने वाले लोगों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ती है। बुधवार को भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। स्टेट बैंक के बाहर वाहन खड़े होने से मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। वहीं, बैंक के बगल की गली में चौपहिया व दोपहिया वाहन खड़े होने से वह भी रास्ता बंद हो गया। गली और मुख्य मार्ग दोनों बंद होने से जाम लगने लगा। देखते ही देखते जाम भयावह हो गया। गली में रह रहे लोगाें ने एकजुट होकर बैंक के पास खड़े वाहनों को बेतरतीब तरीके से हटाना शुरु किया। जैसे ही लोगों को वाहनों को हटाने की जानकारी हुई तो वह दौड़कर पहुंचे और अपनी गाड़ी हटाई। इस दौरान मोहल्लेवासियों व गाड़ी चालकों में कहासुनी भी हुई। करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका।
स्टेट बैंक के पास लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने कई प्रयास किए लेकिन उससे निजात नहीं मिल पा रही है। कई साल पहले तत्कालीन एसपी पुष्पांजलि ने बैंक के बाहर लगे ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए बिजली विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। कार्ययोजना भी तैयार हुई थी लेकिन आज तक कोई हल नहीं निकला। आज भी लोग जाम से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें