फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधक व प्रधानाचार्या की गिरफ्तारी की मांग, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। निजी विद्यालय का गेट व पिलर गिरने से गुरुवार को छात्र की मौत होने से परिजनों में आक्रोश है। मृतक के पिता की तहरीर पर विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्या पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर शव रखकर संडीला-चकलवंशी मार्ग पर जाम लगा दिया। सीओ ने जल्द गिरफ्तारी और हर संभव मदद का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। इस दौरान डेढ़ घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन

इनायतपुर बर्रा गांव निवासी ध्रुव कुमार के इकलौते बेटे नैतिक उर्फ रुद्र आदमपुर फैजुल्लानगर गांव में संचालित एक स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। गुरुवार को छुट्टी के बाद वह मुख्य गेट से निकल रहा था तभी पिलर जर्जर होने से गेट सहित गिर गया।
हादसे में नैतिक की मौत हो गई थी। मृतक के पिता का आरोप है कि घटना के बाद विद्यालय प्रबंधक सुनील कुमार खड़े होकर देखते रहे। वह बच्चे को उठा लेते तो शायद वह बच जाता। इससे नाराज पिता ने प्रबंधक व उनकी पत्नी प्रधानाचार्या शशिप्रभा के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्रामीणों संग संडीला-चकलवंशी मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बांगरमऊ पंकज सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामला शांत कराया। बाद में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें