फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पांच घटे लगा जाम

Mon, 09 Nov 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह दो ट्रक खराब होने के बाद वाहन चालकों में पहले निकलने की होड़ में उलझा जाम लोगों के लिए पांच घंटे तक मुसीबत बना रहा। उन्नाव से आजाद मार्ग तक दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। कई वीआईपी के भी जाम में फंसे होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई। ट्रैफिक पुलिस के अलावा सीओ सिटी और कोतवाली पुलिस हाईवे पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो पाया।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब दस बजे शहर कोतवाली क्षेत्र में नवीन मंडी परिषद और गदनखेड़ा चौराहा के निकट नहर पुलिया के पास दो ट्रक खराब होने से वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। सुबह के समय चकबंदी लेखपाल भर्ती परीक्षा और त्योहार के चलते हाईवे पर यातायात का दबाव भी काफी रहा। वाहन चालकों में पहले निकलने की होड़ के चलते तमाम ट्रक, बस व अन्य वाहन गलत दिशा छोड़कर दाहिनी ओर से निकलने लगे। इससे जाम बुरी तरह उलझ गया। हाईवे पर लगे जाम में कई वीआईपी के फंसे होने की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सीओ सिटी आरके सिंह, कोतवाली पुलिस के साथ हाईवे स्थित गदन खेड़ा बाईपास तिराहे पहुंचे और जाम खुलवाने की कवायद शुरू की। पुलिस ने आड़े तिरछे होकर सड़क पर खड़े टेंपो, ऑटो व अन्य वाहनों को लाठियां पटकर खदेड़ा। घंटो मशक्कत के बाद वाहन रेंगना शुरू हुए। हाईवे का यातायात सामान्य होने में पांच घंटे का समय लगा। सुबह दस बजे लगा जाम दोपहर बाद करीब तीन बजे खत्म हो पाया। इस दौरान वाहनों में फंसे लोग बेहाल रहे। यातायात प्रभारी जेएन सिंह ने बताया कि गदनखेड़ा चौराहा के पास पहले निकलने के प्रयास में कई वाहन आड़े तिरछे होकर फंस गए जिससे जाम उलझ गया। उन्होंने बताया कि अब हाईवे का यातायात पूरी तरह सामान्य है।

इनसेट
शहरियों के लिए मुसीबत बना जाम
हाईवे पर जाम का असर शहर में भी पड़ा। जाम के चलते चार पहिया वाहन, बस व अन्य हल्के वाहन शहर के भीतर से निकलने लगे। ट्रैफिक का दबाव इतना बढ़ा कि शहर की संकरी सड़कों पर कई घंटे भीषण जाम लगा रहा। हालत यह रही कि बड़ा चौराहा से गांधीनगर तिराहा तक बमुश्किल पांच मिनट का सफर तय करने में साइकिल और बाइक सवारों को आधा से एक घंटा का समय लग गया। लोगों ने एबी नगर, ककरहाबाग, अब्बास बाग मोहल्ला की गलियों से निकलने लगे मगर वहां भी जाम लगा होने से लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें