फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे जाम में फंसे रहे न्यायाधीश और एसडीएम

Sat, 10 Jan 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। कस्बा स्थित बांगरमऊ-लखनऊ हाइवे पर दोपहर में लगे जाम में एंबुलेंस, एसडीएम, न्यायाधीश सहित तमाम उच्चाधिकारियों के वाहन तीन घंटे तक फंसे रहे।
विज्ञापन


कस्बे में अतिक्रमण के चलते आएदिन जाम की नौबत बनी रहती है। स्थिति यह है कि ज्यादातर दुकानदार अपनी दुकान का सामान रोड पर सजाकर रखते हैं। जिससे मार्ग पर आवागमन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसी अतिक्रमण के चलते शुक्रवार लखनऊ-बांगरमऊ हाइवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे तक जाम रहे हाइवे पर एंबुलेंस, एसडीएम, न्यायाधीश सहित आम आदमी के वाहन फंसे रहे। इसके साथ ही प्राइवेट वाहनों पर सवार लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में इस शीतलहर के मौसम में भी पसीने छूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें