फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से सुकून, जलभराव ने छीना चैन

Fri, 15 Jul 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
जलभराव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दो घंटे की झमाझम बारिश से एक ओर लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत जरूर मिली, वहीं जगह जगह जलभराव से शहरवासियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण इलाकों में भी शुक्रवार को रुक-रुककर कई बार पानी बरसा।
विज्ञापन

गुरुवार देर रात से ही मौसम का रुख बदल गया था। आसमान में बादल छा गए थे। शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब शहर में जोरदार बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक पानी बरसा। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में भी ठीकठाक पानी बरसा। इस झमाझम बारिश से गांवों में जहां खेती किसानी के काम में तेजी आने की उम्मीद से किसानों के चेहरे खिल उठे वहीं शहरवासियों के लिए यह बारिश मुसीबत बन गई। जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ी। शहर के मोहल्ले बंधूहार, पूरननगर, जुराखनखेड़ा, शिवनगर नई बस्ती, इंद्रानगर, गांधीनगर, शेखपुर के साथ एसपी आफिस व डीएम आवास के सामने भी पानी भर गया। सदर चौकी के सामने मुख्य मार्ग पर भी जलभराव होने से लोगों के वाहन बंद हो गए। इससे कुछ लोगों को वाहन खींचकर भी ले जाना पड़ा। दोपहर में भीषण बारिश होने के बाद तो मौसम सुहाना हो गया लेकिन शाम को फिर उमस ने लोगों को परेशान किया।

नाली न होने से सीसी रोड पर भरता पानी
भगवंतनगर (उन्नाव)। विकासखंड सुमेरपुर के भगवानखेड़ा मजरे संग्रामपुर में सीसी रोड के किनारे पानी निकास के लिए नाली न होने से सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। ग्रामीणों ने तहसील दिवस में प्रार्थनापत्र देकर सीसी रोड के किनारे नाली निर्माण की मांग की है। भगवानखेड़ा में गांव की मुख्य सीसी रोड पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। सड़क निर्माण के समय नाली न बनवाये जाने से गर्मियों में भी सड़क के किनारे लगे इंडिया मार्का हैंडपंप का पानी भी एकत्रित हो जाता है। इससे आवागमन में ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है। बरसात के मौसम में पानी के साथ मिट्टी बहकर भी सीसी रोड पर आ जाती है जिससे दो पहिया वाहन चालक व पैदल चलने वाले फि सलकर चुटहिल हो जाते हैं। ग्रामीण राकेश, दीपू यादव, तुल्ली, श्याम सिंह, महेश साहू, ननकाऊ सिंह ने बताया कि तहसील दिवस में समस्या के निदान के लिए प्रार्थनापत्र दिया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रधान सियाधर ने बताया कि सड़क के किनारे प्राथमिकता के आधार पर नाली निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें