फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दिनभर होती रही रिमझिम बारिश...खुली पोल, झांकने लगे गड्ढे

विज्ञापन
मुख्य मार्ग पर गुरुद्वारा के पास धंसी सड़क। संवाद - फोटो : महिलाओं को योग सिखातीं प्रीति।
विज्ञापन
फोटो-23
विज्ञापन




-आठ घंटे में औसत 16 मिलीमीटर हुई बारिश

-खेती-किसानी के कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी

उन्नाव। दिनभर रुक, रुककर बारिश होती रही। औसत 16 मिमी बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं खेती किसानी के कार्यों में तेजी आ गई।

रविवार सुबह नौ बजे से हल्की बारिश शुरु हुई। कलक्ट्रेट से मिले आंकड़ों के अनुसार, जनपद में औसत 16 मिमी बारिश हुई। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। इसी कारण लगातार बारिश हो रही है। बताया कि इस बारिश से अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान जहां 28 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बताया कि 6.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। बताया कि अगले कुछ दिनों तक हल्के बादल रहेंगे। 6 अगस्त तक तेज हवाएं, गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है।
बारिश के चलते शहर के ही इब्राहिमबाग, पीडी नगर, कासिमनगर, सिटी पावर हाउस और कब्बाखेड़ा उपकेंद्र ब्रेकडाउन में चले गए। सोनिक से आई 33केवी लाइन में फाल्ट से करीब तीन से चार घंटे तक इन उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों समेत लगभग पूरे शहर की बिजली गुल रही। ग्रामीण क्षेत्रों का हाल तो सबसे ज्यादा खराब रहा।
विज्ञापन


फोटो नंबर-24
हल्की बारिश में ही धंस गई सड़क
शहर के मुख्य मार्ग पर दो साल पहले डाली गई भूमिगत सीवर और अमृत योजना की पाइप लाइन वाले स्थानों पर अभी भी सड़क धंसने की समस्या हो रही है। बारिश के बीच दोपहर को गुरुद्वारा के पास सड़क बीच में धंस गई। बाद में लोगों ने लोगों डंडे में पॉलिथीन बांधकर संकेतक लगाया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें