फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नौ मंजिला इमारत से गिरा लोहे का पाइप, मिक्सर मशीन चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सरस्वती मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरे लोहे के पाइप में की चपेट में आने से कंक्रीट मिक्सर मशीन चालक घायल हो गया। आनन फानन उसे इमजरेंसी वार्ड पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

सोहरामऊ थानाक्षेत्र के बल्लूखेड़ा निवासी शिवम शर्मा (19) लखनऊ जुनाबगंज की स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन कंपनी में कंक्रीट मिक्सर मशीन चलाने का काम करता था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह थानाक्षेत्र के सरस्वती मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन नौ मंजिला इमारत पर मिक्चर मशीन से कंक्रीट डालने का काम कर रहा था। इस दौरान एक नौ फीट लंबा लोहे का पाइप इमारत से नीचे गिरा जिसकी चपेट में शिवम आ गया।
साथी मजदूरों ने उसे मेडिकल कॉलेज की ही इमरजेंसी मे भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बड़े भाई वीरेंद्र ने बताया कि सात भाई बहनों में छठे नंबर का था। बेटे की मौत से पिता शिवबहादुर शर्मा और मां मालती देवी बेहाल हैं। एसओ संदीप कुमार मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें