फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किशोरी से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी भागा, दो साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। स्लाटर हाउस में काम करने वाली किशोरी से एक महीने पहले हुई दुष्कर्म की घटना में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मुख्य आरोपी भाग निकला। पुलिस उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

हरदोई के बेहटा गोकुल क्षेत्र की किशोरी ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दही औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक स्लाटर हाउस मेें काम करती है। उसके साथ काम करने वाले पीलीभीत जिला के खमरिया निवासी जीशान ने अपने प्रेमजाल में फंसाकर 17 मई 2023 को शादी करने का झांसा देकर शहर के एक होटल में दुष्कर्म किया। उसके साथ राशिद, मुन्ना व नाहिद भी उसके साथ थे। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जीशान फैक्टरी से भाग निकला। पुलिस के मुताबिक जीशान की तलाश की जा रही है। उसके दो साथियों को हिरासत में लिया गया है। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित किशोरी के कलमबंद बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें