फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया इंटरलाकिंग मार्ग का लोकार्पण

Sun, 19 Jul 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। करोवन मोड़ से लेकर परियर तक की सड़क के निर्माण को लेकर बाधाएं डाली जा रही हैं। सरोसी बाजार में कराए जा रहे कार्य के दौरान कार्य को रुकवाकर जांच कराए जाने का काम भी विरोधियों ने ही किया है। ये बातें जांचपत्र ग्रामीणों को सौंपते हुए विधायक पंकज गुप्ता ने विकासखंड बिछिया के ग्राम विरची में आयोजित जनसभा में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो लोग विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं उनसे निवेदन है कि वह विकास के मुद्दे पर राजनीति न करें। इस मौके पर विधायक ने ग्रामसभा में इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण भी किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज गुप्ता,  रामङ्क्षसह यादव, रुपऊ प्रधान दिनेश, टीकरगढ़ी प्रधान ओमप्रकाश लोधी,  मझखोरिया प्रधान हरिश्चंद्र, मुलुक गढ़ार प्रधान छोटेलाल, कलऊ यादव, सुरेश  रावत, प्रमोद सिंह, प्रदीप सिंह चौहान, राहुल मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें