फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: इंटर के छात्र का घर में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। गांधी नगर मोहल्ले में इंटरमीडिएट के छात्र का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों की नजर पड़ी तो आनन-फानन नीचे उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह दस दिन से स्कूल नहीं जा रहा था। उसका नाम काट जाने से परेशान था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांधीनगर मोहल्ला निवासी सुधांशु पाल (18) इंटरमीडिएट का छात्र था। वह गीतापुरम स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई करता था। गुरुवार रात करीब नौ बजे उसने घर के अंदर रस्सी से संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर जान दे दी। बेटे का फंदे से लटका देख मां राजकुमारी ने मोहल्लेवासियों की मदद से उसे फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल लाए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के फुफेरे भाई मनोज पाल ने बताया कि वह इंटरमीडिएट का छात्र था। लेकिन फीस न जमा होने से दस दिन से स्कूल नहीं जा रहा था। गुरुवार को स्कूल से नाम काटने के लिए फोन आया था। उसके बाद से वह परेशान था। वह दो भाइयों में छोटा था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। कोतवाल अश्वनी मिश्र ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें