फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आवास विकास रोड को सही कराकर 17 अवैध कटों को बंद कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने यातायात सुदृढ़ीकरण, सिटी प्लानिंग व जाम की समस्या पर चर्चा की। उन्होंने पूर्व चिह्नित स्थानों पर हादसों को रोकने के लिए प्रस्तावित सुधार कार्य तेजी से पूरे कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम गौरांग राठी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेव लाइफ फाउंडेशन द्वारा चिह्नित स्थानों पर की गई कार्रवाई, गड्ढामुक्ति, 34 चिह्नित ब्लैक स्पाॅट के सुधार, ई-रिक्शा के पड़ाव व उनके संचालन, दुर्घटना प्रभावित क्षेत्रों में एंबुलेंस की उपलब्धता, डग्गामार वाहनों के संचालन व सिटी प्लानिंग की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों को ब्लैक स्पाॅट पर आवश्यक कार्य जैसे बार मार्किंग, स्पीड ब्रेकर, लाइट की व्यवस्था, हाईमास्ट, साइन बोर्ड आदि कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए।
डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के लिए कहा। कहा कि परिवहन विभाग ओवरलोडिंग व डग्गामार वाहनों के संचालन को रोकें। एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी को निर्देश दिए कि दही चौकी पर यातायात को सुगम बनाने के लिए एनएच-27 व पुरवा रोड से अवैध अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करें। एनएचएआई के एक्सईएन को निर्देश दिए कि आवास विकास सर्विस रोड को सही कराएं और राजमार्ग पर चिह्नित किए गए सभी 17 अवैध कटों को बंद कराएं। बैठक में एडीएम (न्यायिक) विकास कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड हरदयाल अहिरवार, सुबोध कुमार सिंह, एआरटीओ श्वेता वर्मा, डीआईओएस एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें