फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से आने वाले लोगों को चौदह दिन तक घर से न निकलने की हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। विदेश से आ रहे लोगों की अब स्वास्थ्य विभाग के साथ डब्ल्यूएचओ भी निगरानी करेगा। शासन से आदेश आने के बाद डब्ल्यूएचओ दो महीने में विदेश से लौटने वाले लोगों की सूची तैयार कर उनकी स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। ऐसे लोगों को 14 दिन तक घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

विदेश से आने वाले लोगों की सूची नागरिक उड्डयन विभाग स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करा रहा है। स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर से ऐसे यात्रियों की स्क्रीनिंग कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अलावा स्क्रीनिंग की जिम्मेदारी अब डब्ल्यूएचओ ने भी संभाली है। दो महीने में 40 लोग विदेश से वापस आए हैं। इसमें 30 को पूरी तरह फिट पाया गया है। जबकि दस लोग अभी भी निगरानी में हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस व डब्ल्यूएचओ की टीम ने दसों की स्क्रीनिंग की। इनमें पांच लोग ऐसे शामिल थे जो एक सप्ताह पहले ही ईरान व इटली से लौटे हैं। इन लोगों को सलाह दी गई है कि वह घर से बाहर न निकलें। संदिग्ध लक्षण मिलने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें