फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किस्ते जारीं... अधूरे आवासों के साथ सपने भी होंगे पूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 150 लाभार्थियों को 1.75 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। अब इनके अधूरे आवास जल्द पूरे हो सकेंगे, साथ ही खुद के आशियाने का सपना भी साकार होगा।
विज्ञापन


निकाय क्षेत्रों में रहने वाले ऐसे व्यक्ति जो भूमि होने के बाद भी झोपड़ी या कच्चे मकान में रह रहे हैं, उन्हें सरकार प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने के लिए अनुदान देती है। एक आवास पर तीन किस्तों में लाभार्थियों को ढाई लाख रुपये दिए जाते हैं। इसमें पहली किस्त 50 हजार, दूसरी किस्त 1.50 लाख और अंतिम किस्त 50 हजार की दी जाती है। जिला नगरीय विकास अभिकरण विभाग की ओर से पात्रों की सूची तैयार कराकर मुख्यालय भेजी जाती है। वर्तमान में विभाग के पास ऐसे 150 लाभार्थियों की सूची तैयार थी जो किस्त का इंतजार कर रहे थे। इनमें 100 लाभार्थियों को दूसरी किश्त के 1.50 लाख और 50 लोग तीसरी किस्त के 50 हजार रुपये मिलने का इंतजार था।

-
किस्त के लिए छह माह पहले किया था आवेदन

इन 150 लाभार्थियों ने छह माह पहले किस्त के लिए आवेदन किया था। इससे पहले मिली किस्तों से पुराने कच्चे व जर्जर मकान गिरवाकर नींव आदि का काम कराया था। नींव भराने के बाद दूसरी किस्त के लिए आवेदन किया था। 100 को दूसरी किस्त मिल गई थी जबकि 50 लोग तीसरी किस्त के इंतजार में थे। पीओ डूडा अरविंद सिंह ने बताया कि जो बजट मिला है उसे लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है।
विज्ञापन



लाभार्थी-किस्त-धनराशि

50 तीसरी 25 लाख
100 दूसरी 1.50 करोड़
150 कुल 1.75 करोड़

.....

2017 में शुरू हुई थी योजना, 23,127 लाभार्थी हैं चयनित

केंद्र सरकार ने 2017 में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी शुरू की थी। उस समय जो सूची तैयार की गई थी उसमें 23,127 पात्र लाभार्थी शामिल किए गए थे। पीओ डूडा का दावा है कि 150 लाभार्थियों को छोड़ अन्य को पूर्व में पैसा दिया जा चुका है। शेष को अब जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें