फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज की दुकानों पर छापा, 28 नमूने लिए

विज्ञापन
बांगरमऊ स्थित गोदाम पर बीज की उपलब्धता जांचते जिला कृषि अधिकारी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। एसडीएम व कृषि विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीमों ने निजी बीज की दुकानों पर छापा मारकर जांच की। टीम ने स्टाक रजिस्टर और बीज की उपलब्धता जांचते हुए 28 नमूने लिए। इनकी प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

निजी दुकानों पर बीज की गुणवत्ता, स्टॉक, रेट की जांच के लिए बुधवार को एसडीएम के साथ कृषि विभाग के अधिकारियों ने दुकानों में जांच की। एसडीएम सदर अक्षत वर्मा ने उप कृषि निदेशक डॉ. नंदकिशोर के साथ सदर, एसडीएम दिनेश सिंह ने जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा के साथ हसनगंज की दुकानों पर जांच की। सफीपुर, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला ने एसडीएम हसनगंज प्रदीप वर्मा के साथ हसनगंज व पुरवा और उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विकास किशोर ने बीघापुर एसडीएम दयाशंकर पाठक के साथ बीघापुर तहसील क्षेत्र की दुकानों पर जांच-पड़ताल की। अधिकारियों ने दुकानों पर जाकर बीज की उपलब्धता जांची। फिर रजिस्टर में खरीद व बिक्री का स्टॉक चेक किया। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि 48 बीज विक्रय दुकानें चेक की गईं। कुल 28 नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें